फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पार करने में वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-कानपुर हाईवे पर कुरसेना गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान 35 वर्षीय महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

देर शाम बेबी बेगम पत्नी सुलेमान निवासी कुरसेना किसी कार्य के लिए सड़क पार कर जा रही थी। उसी दौरान आगरा की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर बेबी बेगम की मौत हो गई। जब तक लोग समझ पाए तब तक टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग गया। गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की तो लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे निरीक्षक अंजन कुमार सिंह और दरबार चौकी प्रभारी रमाशंकर उपाध्याय ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें