इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत महेवा स्थित बिजलीघर में तैनात सविंदा लाइनमैन मंगलवार रात से लापता है। उनकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने देर शाम चौकी पर आकर दी तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की।
बकेवर थानांतर्गत ग्राम आनेपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र मेवालाल महेवा बिजली घर में सविंदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार की शाम को घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर आए थे। जब बुधवार की शाम तक वे घर नहीं पहुंचे तो पुत्र सिन्की बाबू बिजलीघर पर पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसके पिता ड्यूटी ही नहीं आए। इस पर खोजबीन की तो बंबा किनारे उनकी तौलिया मिली। परिजनों ने चौकी पर सुरेंद्र के लापता होने की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बंबा में भी खोज कराई और रिश्तेदारी में परिजन तलाश रहे हैं। गुरुवार को पानी बंद कराकर भी खोज कराएंगे।