फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मशाला में चार दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के पिता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम धर्मशाला निवासी संजीव कुमार पुत्र ब्रह्मा सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र अर्जुन 29 अगस्त की दोपहर अपने घर जा रहा था। तभी घर से पहले ही गांव का राकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह उसे देखकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर राकेश ने अर्जुन की पिटाई कर दी। इससे अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो राकेश जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें