फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से घायल युवक ने जिला अस्पताल के रास्ते में ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत महेवा में मंगलवार रात कानपुर हाईवे पर शाह होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया था जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय मोहित को मंगलवार को रात लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं और उसका हेलमेट भी टूट गया था। गश्त कर रही चौकी पुलिस ने घायल को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया था जहां ब्रेन हैमरेज की आशंका के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में इकदिल के पास उसकी एंबुलेंस में ही मौत हो गयी। बुधवार की सुबह मोर्चरी पहुंच कर महेवा चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने शव का पंचनामा भरा व पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें