फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी राजमिस्त्री की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया में राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुुलिस ने महिला, उसके पति, बेटे और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला के राजमिस्त्री से संबंध थे, जिसके चलते उसके बेटे, पति और अन्य साथी ने अपहरण और हत्या की और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस का यह भी दावा है कि चारों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को भरथना कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कोतवाल अनिल कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 19 जुलाई को सरैया निवासी गोविंद ने 10 जुलाई को पिता महिपाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 22 अगस्त को इसे अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में दर्ज किया गया। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह द्वारा रविन्द्र उर्फ दुंना पुत्र झंडू निवासी नगला गिरन्द थाना भरथना के अलावा सरैया गांव के ही सतीश उर्फ छोटे पुत्र भजनलाल, संजीव उर्फ संजू व मालती उर्फ मालाश्री पत्नी भजनलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने बताया कि महिपाल सिंह के प्रेम संबंध मालती उर्फ मालश्री से थे। इस पर चारों ने साजिशन गांव से दूर वीरेंद्र बाथम के पुत्र लल्लू के खेत में बनी झोपड़ी में महिपाल को बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का निशान मिटाने के उद्देश्य से चारों ने महिपाल के शव को नाले के किनारे पहले से खोदे गए गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार को बताए गए स्थान पर खोदकर महिपाल का शव बरामद किया गया। महिपाल की पहचान उसके पुत्र व अन्य परिवारीजनों ने उसके शव पर मिले पैंट व शर्ट के आधार पर की।
सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिपाल की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, अभिषेक कुमार व नीशू मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें