इटावा। वैदपुरा थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना वैदपुरा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि वांछित मदर डेयरी के पास कही भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी निरीक्षक मो. हामिद ने इनामी को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आदिराम उर्फ अहिराम पुत्र श्रीराम निवासी भैसरई थाना वैदपुरा इटावा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 7 मई को राजेंद्र पुत्र श्रीराम निवासी भैंसरई थाना वैदपुरा और उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी।