फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह चैनल नंबर 122 पर महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डुढहा गांव के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रहा है।
विज्ञापन

आगरा से लखनऊ वाली साइड के चैनल नंबर 122 पर रविवार की सुबह जब डुढहा गांव के ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उन्हें एक्सप्रेसवे के साइड में लगी रेलिंग के पास एक महिला का शव जमीन में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को देखकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात में महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मौके पर पहुंची चौबिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थानाध्यक्ष चौबिया बलिराज सिंह शाही ने बताया किसी वाहन की चपेट में आकर महिला दुर्घटना का शिकार हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात में किसी वाहन से महिला के शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था और उसका गला देखने में दबाया हुआ प्रतीत हो रहा था। फिलहाल अज्ञात महिला के शव को लेकर मामला संदिग्ध बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें