इटावा। महेवा क्षेत्र के गांव नौधना में शनिवार को हुई बारिश के दौरान दो घरों की कच्ची छत व दीवार गिर गई। इसमें एक युवक को मामूली चोटें आईं। भैंस व पड़वा भी दबकर घायल हो गया।
गांव नौधना निवासी अशोक कुमार पुत्र मनीराम कुशवाहा के घर का एक कच्चा शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। कमरे के नीचे सो रहे अशोक को मामूली चोटें आईं। गृहस्थी का सामान बर्तन, चारपाई, कपड़े आदि दबकर नष्ट हो गए। वहीं गांव के ही राजीव कुमार पुत्र हरसहाय की कच्ची ईंट की दीवार गिरने से भैंस और पड़वा मलबे में दबने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर कुमार चौबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।