फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा के गले से लूटी सोने की जंजीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बिजौली गांव के पास यह बदमाश पति के साथ स्कूटी पर जा रही वृद्ध महिला के गले से जंजीर खींच ले गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी (58) मूल रूप से बकेवर क्षेत्र के बरीपुरा गांव के हैं। वे कानपुर में ही प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। पत्नी ऊषा के साथ वे कुछ दिन पहले बरीपुरा गांव आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वृद्ध दंपति इटावा के पास नगला गौर गांव स्थित अपनी ससुराल से स्कूटी से लौट रहे थे। जब वे दोनों बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के सामने हाईवे ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आते हुए ऊषा के गले पर झपट्टा मारा और सोने की जंजीर खींच कर ले गए। यह महज संयोग रहा कि बदमाशों की झपट्टामारी में स्कूटी का संतुलन सही सलामत रहा, दंपति चोटिल होने से बच गए।
लूट की शिकायत करने बकेवर थाने पहुंचे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारा। वे हड़बड़ा गए, लेकिन स्कूटी का संतुलन बनाए रखा। बाइक पर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। काले रंग की बाइक थी। कौन सी थी, यह नहीं देख पाए। बदमाशों के झपट्टे में पत्नी ऊषा के गले से मंगलसूत्र भी टूटकर उनकी ही गोद में गिर गया था। इससे वह बच गया। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। थाना पुलिस ने हाईवे पर बदमाशों की तलाश भी की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें