फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने कुल्हाड़ी से विधवा भाभी को मार डाला

विज्ञापन
अंजली उर्फ डॉली का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। विधवा भाभी के एक साथ रहने से इनकार करने पर शराबी देवर ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और भाग गया। मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी है। नाराज ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक शव नहीं उठने दिया। मृतका के पिता रामदास की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के रिटोली गांव में स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी अंजली उर्फ डॉली (25) और उसका अविवाहित देवर कोमल सिंह एक ही घर में रह रहे थे। मृतका के ससुर की मौत हो चुकी है। रविवार को उसकी सास भी घर पर मौजूद नहीं थी। घर में देवर के अलावा डॉली अपने कमरे में सो रही थी। पास में ही उसकी छोटी बहन अनामिका और पांच साल की बेटी गुंजन व तीन साल का बेटा कार्तिक मौजूद था।
इकदिल थाना क्षेत्र के नगलातौर गांव निवासी रामदास की 12 साल की पुत्री अनामिका ने बताया कि जीजा की मौत हो जाने पर वह बहन के पास आकर रहने लगी। अनामिका ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसके जीजा के भाई कोमल सिंह ने चारपाई पर सोती हुई बहन के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। चिल्लाते हुए अनामिका बाहर दौड़ी। मोहल्ले के लोगों के पहुंचने से पहले ही कोमल सिंह मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। क्षेत्र में हो रहीं वारदात से नाराज लोगों ने करीब आधा घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर करीब तीन किमी दूर जाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अनामिका ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का देवर साथ में रहने के लिए दबाव बना रहा था। वह बहन से उसका ख्याल रखने की बात करता था। बहन के मना करने पर उसने खुन्नस में आकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोमल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पति की मौत हो जाने पर देवर ही उसके साथ में रहता था। देवर पर ही कुल्हाड़ी से हत्या कर देने की बात सामने आई है। हत्यारोपी भांग और शराब का नशा करता था। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी हत्या का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें