फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमा लगाकर पति को जेल भेज देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक महिला ने पति के पास फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज देने की शिकायत एसएसपी से की है। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि जेल भेजा अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बदकन शाहपुर गांव निवासी रीता चौहान ने बताया कि उसके सेवानिवृत्त दरोगा ससुर राजा सिंह और पति अनिल चौहान के बीच जायदाद बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। ससुर ने थाने में शिकायत की तो पति को पुलिस पकड़कर ले गई। नाते रिश्तेदारों का दबाव पर ससुर शिकायत वापस लेने थाने गए तो पुलिस ने छोड़ने से इनकार कर दिया। पुलिस दावा कर रही है कि उसने अनिल को तमंचे के साथ टिपटिया मार्ग से पकड़ा है। वहीं महिला का दावा है कि उसके पति को पुलिस ने घर से ले गई थी।
महिला ने एसएसपी से थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की भी गुहार लगाई है। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजा अनिल चौहान हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें