फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चितभवन नहर से मंगलवार को एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शिनाख्त नहीं हो पाने से शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकलवाया था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। शव की रंगत काली पड़ चुकी थी। चेहरे और हाथ पैरों को भी जलीय जीव जंतुओं ने खा लिया था। युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच की लग रही है। शव की सड़ी गली हालत को देखकर अनुमान है कि वह 3-4 दिनों से पानी में पड़ा रहा है। युवक की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को नहर में शव पड़े होने की खबर पर थाने की सीमा को लेकर उहापोह की स्थिति रही। फ्रेंड्स कालोनी और इकदिल थाना पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में शव की बरामदगी होने की बात करती रही। लेखपाल ने मौके पर जाकर देखा और शव को इकदिल थाना क्षेत्र में बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें