फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर बोझा में बुधवार को घर से निकले 24वर्षीय युवक का शव तालाब के किनारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम नसीरपुर बोझा निवासी जय चंद्र दोहरे ने बताया कि उसका 24वर्षीय बेटा शिवम बुधवार की सुबह घर से चार बजे शौच के लिए खेतों पर गया था। इसी दौरान गांव के ही पास तालाब के किनारे बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर झूल गया। ग्रामीण जब वहां से गुजरे तो उन्होंने घर पर सूचना दी। शिवम के माता-पिता रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घरवालों के प्रार्थना पत्र पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें