इटावा। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा हुई किशोरी शुक्रवार को खुद घर लौट आई। जबकि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ साजिश रचकर उसे अगवा करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर से तीन जून को 17 साल की किशोरी के लापता हो गई। उसके पिता ने 4 जून को थाना में गांव के ही छुट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप रहा कि छुट्टन ने साजिश रचकर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करा दिया। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम किशोरी की खोजबीन कर रही थी। लेकिन इस बीच वह लड़की अपने घर पहुंच गई। हलका प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि 5 जून को किशोरी के पिता ने ही थाना पुलिस को फोन से बताया कि उनकी लड़की घर आ गई है। संवाद
----------------