फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निवाड़ीकला कस्बे से होकर औरैया के लिए डाली गई 33000 लाइन में चिंगारियां निकलने के पेड़ जल गए हैं। स्पार्किंग से आए दिन आग लगने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान गोविंद प्रसाद ने बताया कि स्पार्किंग की घटना आए दिन होती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने इन्सुलेटर गुणवत्ता युक्त नहीं लगाए हैं। नगला पलटू गांव के सुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कुरयानी गांव की एक बच्ची तारों के नीचे से गुजर रही थी तभी चिंगारियां उठने लगीं। बच्ची बाल बाल बची। किसान वासुदेव, सुखदेव, राकेश बहादुर, रामशंकर ने बताया कि इंसुलेटर तेज आवाज के साथ फट जाते हैं। इससे खंभों में भी करंट आने की आशंका बनी रहती है।
एसडीओ बकेवर भूप सिंह ने बताया कि इस लाइन की जिम्मेदारी हमारी नहीं है, जवाबदेही नदूपूरा के अधिकारियों की है। औरैया के नदूपुरा एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि निवाड़ीकला में बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब हो गए थे। ज्यादातर बदलवा दिए गए हैं, जो खराब हैं उन्हें बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें