इटावा। जसवंतनगर थाना पुलिस ने कंजड़ कालोनी में दबिश देकर महिला समेत दो लोगों को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा है। मौके से पांच लीटर कच्ची शराब और करीब 100 लीटर लहन बरामद हुआ।
कंजड़ कालोनी के 20-25 घरों में अवैध रूप से शराब उतारी जा रही है। लॉकडाउन में शराब की बंदी बस्ती के लोगों के लिए अवैध धंधा चमकाने का जरिया बन गया है। पुलिस की धरपकड़ के बाद भी धंधा बंद नहीं हुआ है। कालोनी में करीब 50 परिवार हैं, जिसमें करीब 40 परिवार इस अवैध धंधे से जुड़े हैं। रविवार शाम को थाना पुलिस ने इस कालोनी में दबिश दी। जिसमें सीमा पत्नी गौरव व शैलेंद्र पुत्र रामसनेही को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।