फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की पिटाई करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाने के दरोगा को कलाबंबा के पास सब्जी वालों की पिटाई करने पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने चार सिपाहियों के साथ लाठियां बरसाईं, जिसमें एक सब्जी विक्रेता का पैर टूट गया। घायल को थानाध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बसरेहर में कलाबंबा के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कुछ दुकानदार हथठेले पर फल और सब्जी बेच रहे थे। कलाबंबा पर रहने वाला रामविलास शाक्य पुत्र बड़े लाल भी सब्जी का ठेला लगाए था। रामविलास का आरोप है कि जीप से करीब पांच पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और डंडे चलाने लगे। दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। रामविलास एक मकान में घुस गया। आरोप है कि दरोगा संजय दुबे भी पीछे से मकान में घुस गए और डंडे से रामविलास की पिटाई कर दी। इसमें उसका पैर टूट गया। रामविलास के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे। इस पर पुलिसकर्मी भाग गए। परिवार के लोगों ने उधर से निकले कस्बा इंचार्ज हरीशंकर को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान रामविलास के घर पहुंचे। थानाध्यक्ष से रामविलास के घर की महिलाओं ने नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष लोगों को समझाकर रामविलास को सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह भी सीएचसी पहुंचे। व्यापारी नेता रामकुमार सविता, जेपी शाक्य, सौरभ शाक्य, रजत शाक्य ने आरोप लगाया दरोगा संजय दुबे व्यापारियों को बेवजह परेशान करते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दरोगा संजय दुबे को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें