फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के पीटने से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा के मड़ैया मल्लाहन गांव में पड़ोसी ने शुक्रवार सुबह एक परिवार की दो महिलाओं को पीट दिया। इनमें एक गर्भवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई के बगैर इलाज करने से इनकार कर दिया। मीडिया कर्मियों के दबाव पर करीब दो घंटे बाद इलाज शुरू किया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के मजरा मड़ैया मल्लाहन निवासी रविंद्र सिंह शुक्रवार सुबह घरवालों के साथ घर पर छप्पर रख रहे थे। रविंद्र का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से झगड़ा शुरू हो गया। पड़ोसी परिवार के लोग लाठियां और कुल्हाड़ी लेकर निकल आए और रविंद्र के घरवालों पर हमला कर दिया। रविंद्र की पत्नी कांतिदेवी और परिवार की कमलेश कुमारी पत्नी ओमकार घायल हो गईं। कमलेश गर्भवती है, मारपीट में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, यहां डाक्टर ने पुलिस कार्रवाई के बगैर इलाज शुरू करने से इनकार दिया। जानकारी पर मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे। दो घंटे बाद कमलेश का इलाज शुरू किया। मारपीट की घटना को लेकर रविंद्र सिंह ने पड़ोस के छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर बराउख चौकी पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी बराउख मोहम्मद कामिल ने बताया कि दोनों पक्षों में जगह को लेकर विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें