इटावा। सिविल लाइन व बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बाइक व टेंपो से गिरकर एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बढ़पुरा गांव निवासी बिट्टीदेवी पत्नी रमेश चंद्र पति के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर उदी की ओर आ रही थी। रेलवे पुल के पास बाइक फिसल गई। इससे पीछे बैठी बिट्टीदेवी उछलकर नीचे जा गिरीं और घायल हो गईं। इसके अलावा मैनपुरी जिले के थाना करहल के मीठपुर गांव निवासी इरशाद हुसैन पुत्र इकलाख हुसैन सोमवार दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत आईटीआई हाईवे पुल के पास टेंपो से नीचे गिर गए। दोनों घायलों को यूपी-112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद