फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनाबाग के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो चचेरे डिवाइडर से टकरा गए। घटनास्थल पर एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव बालेपुर से दो चचेरे भाई मेहपाल सिंह (45) तथा जयकिशन (42) स्कूटी से आ रहे थे। जसवंतनगर थानांतर्गत जमुना बाग ओवरब्रिज से उतरते समय सोमवार की सुबह 10 बजे समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन से उन्हें चपेट में ले लिया। इस घटना में मेहपाल सिंह यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चचेरा भाई जयकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई आमीन खान ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें