फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल पर, पुलिस के पहरे में बिजलीघर

विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर बैठे अधिकारी व - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में सोमवार से विद्युत कर्मचारियों और ने हड़ताल की। नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बिजली घरों और सबस्टेशनों पर पुलिस को तैनात किया था, साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की व्यवस्था की थी। हालांकि इस दौरान कहीं भी बिजली बाधित होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसमें विद्युत विभाग के 18 घटक शामिल हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर बैठे अधिकारी व कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के संयोजक व अभियंता संघ शाखा सचिव कुमार सौरव झा ने कहा कि हम लोग करीब महीने भर से विभिन्न माध्यमों के जरिए निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। छह दिन तक तीन-तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। हड़ताल में 18 घटक दल शामिल हैं। हड़ताल से छोटे से बड़े चीफ इंजीनियर तक शामिल हैं। लिहाजा किसी प्रकार का कार्य बाधित नहीं करेंगे। प्रशासन ने इसके लिए राजस्व, पुलिस, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य सरकारी उपक्रमों का सहयोग ले रहा है। हड़ताल में उप्र राज्य विद्युत परिषद जू, इं.संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें