फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरी महिला की ट्रॉली से कुचल कर मौत

विज्ञापन
शीला देवी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर बुआपुर गांव निवासी महिला की गुरुवार सुबह ट्रैक्टर से गिरकर उसकी ट्रॉली के पहियों से कुचलकर मौत हो गई। महिला गांव से इकदिल बाजार करने जा रही थी। तभी सुबह 11 बजे इकदिल कस्बा के स्टेशन रोड पर गड्ढे के कारण उछल कर सड़क पर गिर गई और इसी ट्रैक्टर की ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। महिला के परिजनों की पुलिस से कहासुनी हो गई, जिसे सीओ भरथना ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

रामनगर बुआपुर गांव निवासी शीला देवी (28) पत्नी बबलू गुरुवार सुबह 11 बजे गांव से इकदिल बाजार करने ट्रैक्टर पर बैठकर जा रही थी। इकदिल कस्बा में स्टेशन रोड पर एक गड्ढे में जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे महिला गिर गई। इसी ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया शीला को रौंदता हुआ निकल गया। इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो शीला के गांव की कुछ महिलाएं व अन्य ग्रामीण पुलिस को शव उठाने में बाधा पैदा करने लगे। सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शीला को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शीला के चाचा पूर्व प्रधान शेर सिंह ने बताया कि शीला के पति बबलू पांच भाई हैं और सभी प्राइवेट नौकरी करते हैं। बबलू बेंगलुरू में बीयर फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें