इटावा। सड़क पर कटी हुई मक्का सुखाते समय सोमवार रात को एक किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी सुशील उर्फ पप्पू (38) पुत्र दीनदयाल ने चक सलेमपुर गांव में उगाई पर खेती लेकर मक्का की फसल पैदा की थी। फसल को काटने के बाद वह उसे सड़क पर सुखा रहा था। सोमवार रात में किसी वाहन ने उसके टक्कर मार दी। इससक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।