फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के तहत मोहनपुर राहिन गांव में मंगलवार सुबह मक्के की फसल की रखवाली करते किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहनपुर राहिन गांव निवासी रामसेवक सक्सेना (60) मंगलवार सुबह 10 बजे खेतों पर मक्के की फसल की रखवाली के लिए गए थे। तभी एक सांड़ ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। उनका भतीजा शिशुपाल उन्हें लेकर सैफई पीजीआई पहुंचा। जहां अपरांह्न करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर में मातम पसर गया। पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ मृतक के यहां पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें