फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, कार जली

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 बकेवर थाना के पीछे स्थित एक कार मरम्मत गेरेज की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा रोड स्थित एक कार गैरेज व पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इसमें कार समेत करीब छह लाख रुपये का सामान जल गया। दुकानदार ने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रानीपुरा गांव के सतेंद्र गोयल पुत्र श्रीकृष्ण की कस्बे में थाने के पीछे इटावा रोड पर कार मरम्मत व ऑटो पार्ट्स की दुकान हैं।
सोमवार की रात उनकी दुकान में आग लग गई। पड़ोस में रह रहे अवधेश तिवारी की सूचना पर सतेंद्र रात करीब एक बजे दुकान पर पहुंचे।
आग से एक गैरेज में खड़ी एक कार व करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
रात में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। दुकान मालिक सतेंद्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें