इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए 12वें स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ मैच में गालब क्रिकेट क्लब ग्वालियर ने आईपीएल खिलाड़ियों के संग खेल रही केडीएमए कानपुर की टीम को 10 रनों से शिकस्त दी। नॉक आउट सिस्टम आधारित इस टूर्नामेंट में सोमवार को ग्वालियर का सामना फिरोजाबाद से होगा।
टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने किया। गालब क्रिकेट क्लब ग्वालियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सभी विकेट खोकर 23.4 ओवर में 148 रन बनाए। इसमें राजवंश गुप्ता और निकुंज अकोलकर ने 36-36 रन शामिल हैं।
केडीएमए कानपुर के गेंदबाज सुनील त्रिपाठी, जिमी चक ने 3-3 और अमित मिश्रा, संदीप मित्तल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। केडीएमए कानपुर की टीम 24 ओवर में मात्र 138 ही बना पाई। कानपुर के इरफान अली ने 34, आदर्श सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया।
ग्वालियर के गेंदबाज सुमित राना और शिवम यादव ने 3-3 विकेट लिए। ग्वालियर के सुमित राना द्वारा 5 ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट लेने और सात रन बनाने पर मुख्य अतिथि हरिशंकर व आयोजक समिति ने मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट में शामिल रणजी ट्रॉफी और आईपीएल खेल चुके अमित मिश्रा, सुनील त्रिपाठी और फैज अहमद आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिले के पूर्व खिलाड़ी अरविंद सिंह, राजा छावड़ा, नसीम अहमद तथा गौरव पाठक को सभी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों की ओर से विवेक यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, सैफई महोत्सव के कार्यकारी प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, वीरू भदौरिया, राजबीर बाबा, सर्वेश शाक्य, आशीष राजपूत, आनंद यादव टंटी, सर्वेश शाक्य, उत्तम सिंह, सचिन यादव, अंकित यादव, टूर्नामेंट संयोजक लालजी दुबे, आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, टूर्नामेंट सचिव रेहान अजीज, आशीष यादव, श्याम यादव, अरुण कुमार सिंह सहित कई क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजक समिति के वीरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे से फिरोजाबाद और ग्वालियर के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नॉक आउट पद्घति से खेले जाएंगे। अर्थात जो टीम मैच हारेगी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
टूर्नामेंट में शामिल अतिथि व खेल प्रेमी मैच के रोमांच में ऐसे डूबे कि बल्लेबाजी कर रहे हर खिलाड़ी के हर छक्के पर 500 रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मैच समापन पर संदीप मित्तल को 1000, इरफान अली व अमित मिश्रा को 500-500 रुपये का इनाम दिया गया। इनसेट
टूर्नामेंट सेक्रेटरी रेहान अजीज ने बताया कि जिले में अब हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार लाइव स्कोरिंग की व्यवस्था की गई है। जो दर्शक मैदान पर आकर मैच नहीं देख सकते हैं, वे क्रिकहीरोज डॉट कॉम वेबसाइट पर जाकर यहां जारी मैचों का लाइव स्कोर व अपडेट देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मैचों के दौरान दोनों अंपायर व स्कोरर वॉकी-टॉकी से निरंतर संपर्क में बने रहते हैं।
फोटो संख्या 16 गेंद पर शॉट लगाता ग्वालियर का बल्लेबाज- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 17 रनिंग बिटवीन द विकेट के दौरान ग्वालियर के बल्लेबाज- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 18 मैन ऑफ द मैच सुमित राना को पुरस्कृत करते आयोजन समिति के सदस्य- फोटो : ETAWHA