फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन और एलईडी स्ट्रीट लाइनों की खरीद का ब्यौरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 15 वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से होने वाले कार्यों का लेखा-जोखा नगर निकायों को देना होगा। डीएम श्रुति सिंह ने शनिवार को स्थानीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों से क्रय की गई डस्टबिन और एलईडी स्ट्रीट लाइटों का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निकायों की सीमा में आने वाले परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प योजना के अंतर्गत संतृप्त किया जाना है। इसलिए सभी अधिशाषी अधिकारी प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार करके भेजें। इसके साथ ही जहां जल निकासी की समस्या है, वहां के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाएं। प्रत्येक नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में संचालित विद्यालयों को मिशन कायाकल्प योजना के पैरामीटर के आधार पर शौचालय, मूत्रालय, स्वच्छ पेयजल, जलनिकासी, किचन जीर्णोद्धार, बाउंड्रीवाल, छत रिपेयरिंग आदि कार्य किए जाने हैं।
बैठक में कुछ अधिशासी अधिकारियों ने स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराए। उनके मानक के अनुसार सही न पाए जाने पर दोबाना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें