फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों भरा ट्रक पकड़ा

Tue, 19 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
देशी गाय ही बचाएगी - फोटो : Getty
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर मार्ग पर सोमवार रात गोकशी के लिए जा रहीं तीस गायों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि आरोपी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


सोमवार रात थानाध्यक्ष नासिर हुसैन को सरसईनावर मार्ग पर गायों से भरे एक ट्रक के खडे़ होने की सूचना मिली। इस पर वह, उपनिरीक्षक रामेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय चालक ट्रक स्टार्ट कर रहा था जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति उसे रास्ता बता रहा था। आरोपियों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन बारिश और अंधेरे में आरोपी भाग निकले।

पुलिस ने गायों भरे ट्रक  को कब्जे में ले लिया। गायों को थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने पुलिस की मदद से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गायों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद माधवदास गौशाला दौलतपुरा के सुपुर्द कर दिया गया है।  मौके से मिली बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें