फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ विचाराधीन कैदियों को मिली 60 दिन की अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इटावा जिला कारागार से आठ विचाराधीन कैदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। कानूनी औपचारिकता पूरी कर इन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। इसके पहले लगभग 60 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा किया जा चुका है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के निर्देश के अनुपालन में जिला जज उमेश चंद्र शर्मा के आदेश पर न्यायिक अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विचाराधीन कैदियों की अंतरिम जमानत पर सुनवाई की। न्यायिक अधिकारियों ने आठ कैदियों की जमानत स्वीकार कर उन लोगों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने के आदेश दिए।
वहीं, पैरोल पर रिहाई की उम्मीद लगाए और विचाराधीन कैदियों को शासन के आदेश का इंतजार है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जसवीर सिंह यादव के मुताबिक जेल से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आठ बंदियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-दो आशीष पांडे ने 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें