भरथना। युवक को राजस्थान में नौकरी के बहाने ले जाते समय ट्रेन से धक्का मारकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
ग्राम कुसना निवासी पूरन सिंह ने बताया कि गांव के ही शिव कुमार, यदुवीर पुत्रगण भारत सिंह, रियासत पुत्र आजाद खां से उसके पुत्र विपिन कुमार से दोस्ती थी। वह उसके घर आते जाते थे। 3 जून को यह लोग उसके घर पर आए ।
कहने लगे विपिन को राजस्थान नौेकरी करने के लिए भेज दो । उसे हम अच्छा काम दिला देंगे। जिसमें करीब 15 हजार वेतन मिलेगा। दूसरे दिन पता चला कि बेटे को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती किया गया था।
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पुत्र की मौत हो चुकी थी। नामजदों से मिलने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका था। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।