फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ टेबल के सामने होगी डाक मतपत्रों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि जसवंतनगर, इटावा और भरथना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति इटावा में 10 मार्च को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए निर्धारित हाल में 14 मेजें लगेंगी। इसके अतिरिक्त एक मेज सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए रहेगी। डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग आफिसर की मेज के समीप की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्याशी मतगणना के लिए अधिकतम 20 गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। सभी प्रत्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को पूर्व में सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन

मतगणना के दिन उन्हीं अभिकर्ताओं को गणना हाल के अंदर प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास फोटोयुक्त परिचय पत्र होगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करेंगे।
मतगणना अभिकर्ता अपने फोटो परिचय पत्र सहित 10 मार्च, को प्रात: 07 बजे अपनी मेज संख्या के पास उपस्थित हो जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की जिस मेज के लिए नियुक्ति हुई है वह उसी मेज पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

वह अन्य किसी मेज या पंडाल में नहीं जा सकते हैं। बिना फोटो परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना हाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें