फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर वार लगेंगी टेबल, 12 घंटे की होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मतगणना कार्मिकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने कहा कि कार्मिक पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ काम करें।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। कार्मिक सात बजे तक अपने निर्धारित मतगणना स्थलों पर पहुंच जाएं।
कार्मिकों की 12- 12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्याशियों के मत बराबर होने की स्थिति में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी लाटरी प्रक्रिया (भाग्य पत्रक) के माध्यम से परिणाम घोषित करेंगे।
न्याय पंचायत वार दो-दो टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाया जाएगा। बताया कि सील्ड मतपेटी को एजेंट को दिखाते हुए खोलेंगे।
विज्ञापन

मतपत्रों को मेज पर निकालने के पश्चात खाली मतपेटी एजेंटों दिखाना होगा। मतपत्रों की छंटाई पदवार करके 50-50 की गड्डी बनायेंगे, जिस गड्डी में 50 से कम मतपत्र होगा। उसके साथ संख्या लिखकर स्लिप को लगा देंगे।
इसके पश्चात प्रत्याशीवार मतपत्र को छांट कर उसकी गिनती करेंगे, मतों की गिनती के पश्चात मतपत्र लेखा के भाग दो को भरेंगे।
इसके पश्चात प्रत्याशीवार वैध मतों व संदिग्ध मतों के बंडल को गणना पर्ची व मतपत्र लेखा के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी की मेज पर भेज देंगे। इसी गणना पर्ची के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें