सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का कोविड वार्ड खुद बीमार है। वार्ड के बाहर जगह-जगह दस्ताने, मास्क, पीपीई किट, एप्रन बिखरे पड़े रहते हैं।
चार दिनों से कोविड वार्ड की सफाई भी नहीं हुई है। संक्रमण के डर से कोई भी सफाई कर्मचारी कोविड वार्ड में सफाई करने नहीं जाता है।
कोविड जांच का भी कार्य बहुत धीमा चल रहा है। लोगों की जांच के बाद दस्ताने पीपीई किट वहीं फेंक दिए जाते हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट मिलने में चार से पांच दिन का समय लग रहा है। कुल सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सफाई कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।