फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जेनरेटर से जुड़ी लैब, अब जांच के दिन ही मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल में मरीजों को अब खून की जांच रिपोर्ट के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार से प्रयोगशाला में जनरेटर की व्यवस्था कर दी है। पहले बिजली गुल होने पर मरीजों को जांच रिपोर्ट अगले दिन मिलती थी।
विज्ञापन

कस्बे में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली की रोस्टिंग होती है। इस दौरान लिए गए खून के सैंपल की रिपोर्ट तुरंत नहीं मिल पाती थी। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को इससे काफी दिक्कत होती थी। अस्पताल में प्रतिदिन तीन से 400 मरीज ओपीडी में आते हैं। करीब सौ मरीजों को विभिन्न जांचों की सलाह दी जाती है। हर रोज 100 से अधिक मरीजों की जांचें होती हैं।
अस्पताल में दो साल से 63 केवीए का जनरेटर लगा था। इसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया था। अब इसे चालू कराकर अस्पताल की प्रयोगशाला से जोड़ दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप गुलाटी ने बताया कि इससे बिजली जाने पर भी मरीजों को रिपोर्ट उसी दिन मिल जाएगी। मरीजों को उसी दिन दवाइयां भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें