इटावा/इकदिल। प्रदेश शासन ने बकेवर, लखना और इकदिल नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद मनोनीत किए हैं। इकदिल से डा. सुम्राट दूसरी बार मनोनीत सभासद बने हैं।
जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत बकेवर से दयाराम दोहरे पुत्र विशोली दोहरी, उपासना पोरवाल पत्नी संतोष पोरवाल, गीता देवी शर्मा पत्नी श्रीनारायण शर्मा को सभासद मनोनीत किया गया है। इसी तरह लखना से प्रदीप प्रधान पुत्र शांति स्वरूप, धर्मेंद्र चक पुत्र नंदिनी चक, रेखा कुशवाहा पत्नी प्रमोद कुमार और इकदिल से गौरव राजपूत पुत्र भुवनेश कुमार, सुशील सम्राट पुत्र रामऔतुार तिवारी व लल्लाराम दिवाकर पुत्र तोताराम दिवाकर को सभासद मनोनीत किया गया है। शासन से आए आदेश की काफी 20 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय से तीनों नगर पंचायतों को जारी कर दी गई है।