फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज अदा न कर पाने से परेशान किसान की हृदयाघात से मौत

विज्ञापन
किसान मानसिंह का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। केसीसी पर लिए बैंक ऋण की अदायगी न कर पाने से परेशान एक किसान की हृदयाघात से मौत हो गई। किसान ने यह ऋण तीन साल पहले लिया था। इससे उसने अपने एक बेटे की शादी कर ली थी।
विज्ञापन

बसरेहर ब्लॉक क्षेत्र की बहादुरपुर ग्राम पंचायत के मजरा नगलाताड़ निवासी किसान मान सिंह (42) पुत्र रमजूलाल कोरी की रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे अचानक मौत हो गई। मान सिंह के बड़े बेटे देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था।
देवेंद्र ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके पिता ने बसरेहर कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड खाते पर एक लाख रुपये का ऋण लिया था। मई 2018 में उन्होंने इस रकम में से करीब 80 हजार रुपये उसकी शादी पर खर्च किए थे। 20 हजार रुपये से जिला सहकारी बैंक से खाद खरीदी थी।
विज्ञापन

बैंक का कर्जा चुकाने की उन्हें चिंता बनी रहती थी। उसके चार भाई बहन हैं। उनकी शादी को लेकर भी वे परेशान रहते थे। इसी गम में उनकी जान चली गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर बसरेहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें