फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिषदीय छात्रों को मिले 15 नए भवन

Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10:::नगर संसाधन केंद्र परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए बना नया भवन। संवाद
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की जर्जर इमारतें ध्वस्त होने के बाद बनवाई गईं नई इमारतें

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में जर्जर इमारतों में पढ़ाई करने वाले परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर इमारतों या दूसरे भवन में पढ़ाई कर रहे नौनिहालों को अब नई इमारतों में पढ़ाई करने का जल्द मौका मिलेगा।


जिले में 1484 परिषदीय स्कूलों में एक लाख 20 हजार नौनिहाल पढ़ाई कर रहे हैं। कई स्कूलों में जर्जर इमारतों की में पढ़ाई कर रहे हैं। 15 नए इमारतों के निर्माण का काम खत्म होते ही रंगाई पुताई का कार्य भी करवा दिया गया है।
विज्ञापन

नई इमारतों के निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी खंड एक करवाया है। इनमें 11 प्राथमिक और चार उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल है। वहीं 28 स्कूलों में जर्जर इमारतों के ध्वस्तीकरण की नीलामी की प्रक्रिया चल रहीं है।
विज्ञापन

बीएसए डां. राजेश कुमार ने बताया जिले के जिन परिषदीय स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं। उनमें से कुछ का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं कुछ स्कूलों की इमारतों की नीलामी प्रक्रिया चल रहीं है। जल्द ही वह पूरी कर ली जाएगी। वहीं नई इमारतों में बच्चों को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें