फोटो 02:::::बम्हनीपुर में अंत्येष्टिस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ। संवाद
- बह्ममनीपुर में 24 लाख रुपये से कराया जा रहा है अंत्येष्टि स्थल का निर्माण
- ठेकेदार को नोटिस जारी करके किया जवाब-तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। अंत्येष्टि स्थल के निरीक्षण में पीली ईंट का उपयोग होता देखकर डीपीरओ भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जबाव न मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के बह्ममनीपुर का निरीक्षण करने डीपीआरओ बनवारी सिंह पहुंचे। उन्होंने 24 लाख रुपये की लागत से बन रहे अंतेष्टि स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण में पीला ईंट का उपयोग होते देखकर नाराज हो गए।
उन्होंने ईंट की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही नींव लगाई गई सात हजार पीला ईंटों को हटवाकर अव्वल ईंट लगवाने को कहा। नोटिस देकर ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीपीआरओ ने बताया कि गांव में पंचायतीराज की ओर से अंत्येष्टि स्थल बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को बुधवार को देखा। इसमें पीली ईंट का उपयोग मिला है। नींव में लगी सभी ईंटों को हटवाकर अव्वल ईंटों का उपयोग करने की हिदायत दी है। नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न हुआ तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।