फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल नहीं खोल सके दरोगा

Fri, 26 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी  मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार को  थाना सिविल लाइन का निरीक्षण किया। मालखाने की साफ  सफाई तथा असलहों की सफाई और उनका रख रखाव ठीक करने के लिये 10 दिन का समय दिया गया। एसएसपी ने  पिस्टल को उपनिरीक्षकों से खुलवाया एवं बंद कराया।
विज्ञापन



 दरोगा होती लाल पिस्टल नहीं खोल सके,  जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान परिसर का भ्रमण किया तो साफ  सफाई संतोष जनक नहीं मिली।  दुर्घटनाग्रस्त पुराने चार पहिया वाहन थाना परिसर में घुसते ही इधर-उधर अव्यवस्थित तरीके से खडे़ पाए गए।


  थाना कार्यालय में साफ  सफाई रख रखाव संतोष जनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। थानाध्यक्ष एवं हेडमोहर्रिर को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन



 सभी अभिलेख अपूर्ण एवं अद्यावधि नहीं पाए गए जिस कारण एसएसपी ने  थाना प्रभारी एवं थाने के समस्त मुंशियों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।  अभिलेखों को पूर्ण एवं अद्यावधि करने के लिए 10 दिन का समय हेडमोहर्रिर एवं प्रभारी निरीक्षक को दिया है।
विज्ञापन



10 दिन बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही मालखाने में रखे चिली बम  थानाध्यक्ष को अपनी जीप में साथ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें