चौपला में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ में भाजपा के स्टार प्रचार स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा को भ्रष्टाचारी और कांग्रेस को घोटाले बाज बताया। साथ ही सपा को गुंडों को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट, डकैती, जमीनों पर कब्जे आदि की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा बुलंदशहर में मां-पिता के सामने बेटी के हाथ व पैर बांधकर बलात्कार किया गया था। इसलिए 19 फरवरी को विरोधियों की सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि सपा ने घोटाला करने वाली कांग्रेस से गठबंधन किया है। यह गठबंधन प्रदेश में घोटालों का कहर बरसाने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यूपी में बनते ही विकास की लहर दौड़ पड़ेगी। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, इटावा से सरिता भदौरिया व भरथना से सावित्री कठेरिया के लिए समर्थन मांगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, बृजवीर लाला, सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, मुकेश यादव, मनोज पोरवाल, जयवीर सिंह शाक्य, राहुल राठौर आदि लोगों ने स्वागत किया।