फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के नेतृत्व में दिल्ली की सत्ता पर करेंगे कब्जा-शिवपाल

Thu, 16 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार करते हुए कहा किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य चाहिए तो नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लखनऊ के साथ दिल्ली की गद्दी पर भी कब्जा करना होगा।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आज प्रचार के दौरान कहा आलू और धान पैदा करने वाले किसानों को उनकी फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र का आलू किसान बहुत ही बदहाल है। उसे एक पैकेट का मात्र सौ रुपये ही मिल पा रहा है, जबकि एक क्विंटल आलू पैदा करने में एक हजार रुपये का खर्च आता है।  शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कृषि मंत्री रहते समय केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

लेकिन केंद्र सरकार ने आलू व धान किसानों का लाभकारी मूल्य तय नहीं किया। जिस कारण किसान को अपनी उपज को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हमारी बात मान ली होती तो आज किसानों के बच्चे भी बड़े स्कूलों में पढ़ रहे होते। उनके पास भी अच्छे कपड़े और उसके परिवार को भी मूलभूत सुविधाएं मिल चुकी होती। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे, लेकिन उसका क्या हुआ।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में विद्युतीकरण कराया, लड़कियों को पढ़ाई के लिए 30-30 हजार की सुविधा दी। किसान की किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये देने की व्यवस्था की। इसके अलावा फ्री सिंचाई की व्यवस्था, सिंचाई के लिए 6000 क्यूसिक पानी गंगा से सीधे नहरों और रजबहों को देने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें