इटावा। 15 साल की कोरोना पीड़ित किशोरी ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टर, जिला जेल के 13 बंदी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कोरोना से 15 साल की किशोरी की मौत हो गई। कोरोना से यह 34 वीं मौत है। अगस्त में हुई यह 11 वीं मौत है। मौत की पुष्टि करते हुए सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के मिश्री टोला निवासी 15 साल की किशोरी को 22 अगस्त को शाम को सैफई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अगस्त की रात किशोरी की मौत हो गई।
सोमवार को जिले में 59 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सैफई विश्वविद्यालय के 25, 28 और 46 साल के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। इनके अलावा चार मेडिकल कर्मी के अलावा सैफई के तीन अन्य लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर भी शामिल हैं। हालांकि वह अभी कानपुर में हैं। जिला जेल में 13 और बंदी संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला शामिल है। जेल में 20 अगस्त से लेकर अब तक 122 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया ग्राम अवारी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। अकालगंज में 34 साल का युवक और उसका 20 साल का भतीजा संक्रमित मिला। युवक की फ्रेंड्स कालोनी में साड़ी की दुकान है। कटरा शमशेर खां में 40 व कटरा साहब खां में 55 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला।
शहर के होरीटोला छिपैटी में सात साल की बालिका, वन विभाग में 22 साल का युवक, सराय शेख में 45 साल का व्यक्ति, पक्का बाग में 29 साल का युवक, एक निजी अस्पताल का 44 साल का व्यक्ति, पंजाबी कालोनी का 23 साल का युवक, लालबाग की 49 साल की महिला, 14 साल का किशोर, हेवरा की 27 साल की महिला, लखना का 25 साल का युवक तथा 14 साल की किशोरी संक्रमित मिली।
बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि क्षेत्र में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी के परिवार में लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें बसरेहर में 25 साल का युवक और 40 साल की माही के अलावा नगला धर्म सिंह में एक महिला और 30 साल का युवक संक्रमित मिला हैं।
जसवंतनगर में 25 साल की महिला, ग्राम नगला अर्जुन जसवंतनगर में 24 और 30 साल की महिलाओं के अलावा तीन साल की बालिका संक्रमित मिली। हरसोली में 47 साल का व्यक्ति, पीएचसी मड़ैया में 12 साल का किशोर और 22 साल का युवक संक्रमित मिला है।
इनसेट-
भाजपा नेता, उसकी मां और बहन संक्रमित
भरथना संवाद न्यूज के अनुसार ग्राम उमरसेड़ा निवासी 27 वर्षीय भाजपा नेता, उसकी 45 वर्षीय मां तथा 18 वर्षीय बहन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कई दिन से बुखार आने पर निजी डॉक्टर की सलाह पर कोरोना जांच कराई थी। बताया मंडी समिति रोड निवासी उसकी 45 वर्षीय मां तथा 18 वर्षीय बहन भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित के निर्देश पर डॉ.आलोक यादव ने टीम के साथ जाकर संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेट कराया।