फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुए लोगों के दिल को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना से ठीक हुए लोगों में हृदय (हार्ट) की बीमारियां होने का खतरा कई गुना अधिक है। कोरोना संक्रमण हृदय में सूजन पैदा करता है। हृदय की मांसपेशी में सूजन होने से हार्ट अटैक भी हो सकता है। यह दावा वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र यादव ने किया है।
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र ने कहा कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में हार्ट अटैक की वजह रक्त में अधिक मात्रा में प्रवाहित डी डाइमर व वीएनपी जैसे प्रोटीन के टुकड़े भी हैं। ये टुकडे़ हृदय की धमनियों को अवरुद्ध कर सकते हैं। इससे हार्ट अटैक हो सकता है। धड़कन तेज होना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में या बांहों मेें दर्द, अधिक थकान, चक्कर आने जैसे लक्षण कोरोना संक्रमित रहे लोगों में हार्ट की बीमारी से हो सकते हैं।
ऐसे लोगों को हृदय की बीमारी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। बीपी, हार्ट, डायबिटीज की दवाइयां लेते रहें। पल्स ऑक्सीमीटर से पल्स देखते रहें। पल्स 60 से नीचे व 100 से ऊपर होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। अगर दिक्कत महसूस हो तो ईसीजी 2 डी ईको व टीएमटी के जरिए हार्ट की जांच भी करा लें। बीपी, डायबिटीज और हृदय रोगियों को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें