इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से प्रदेश में 1621 से ज्यादा शिक्षकों की मौत हो चुकी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों से एक-एक दिन का वेतन देकर 80 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक अप्रैल से 31 मई तक जान गवाने वाले शिक्षकों, शिक्षमित्रों, अनुदेशकों व अनुचरों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री से मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आश्रितों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई है। मांग को पूरा कराने के लिए संगठन संघर्षरत करता रहेगा। विनोद ने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों प्रदेश में कोरोना से मात्र तीन शिक्षकों की मृत्यु होना बताया है,यह गलत है।