फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-- सांसद के प्रेरित करने पर 24 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही जरूरतमंदों को राशन सामग्री व सैनिटाइजर ,मास्क वितरित किए। इसके बाद 24 लोगों ने सेंटर जाकर वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के करवा खुर्द गांव में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में सांसद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 10 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। कोरोना महामारी को हराने के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वैक्सीनेशन कराएं। इससे पहले सांसद ने कई लोगों को सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. भगवान दास, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित, तहसीलदार हरिश्चंद्र, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, आपूर्ति निरीक्षक ललित कुमार की मौजूदगी मेें वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, सभासद हरिओम दुबे, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव व इमरान खां समेत पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें