इटावा। शुक्रवार को जिले में सात महिलाओं समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 13 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हुए। अब तक जिले में 5623 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5393 ठीक हो चुके हैं। 101 दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 129 है।
जिले में संक्रमित मिले लोगों में शेरगढ़,लायन सफारी, बिजली घर फ्रेंडस कालोनी, न्यू कालोनी, राम नगर कालोनी, दुर्गेश नगर, मंगलपुर, गांधीनगर, आनेपुर, करहल, पैरामेडिकल कैंपस सैफई तथा ऊसराहार के हैं। संवाद
---