फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 18: सीएमएस डा.एसएस भदौरिया
विज्ञापन

फोटो संख्या 19: डा.शांतनु निगम
फोटो संख्या 20: डा.अर्चना सिंह
फोटो संख्या 21: आइसोलेशन वार्ड
------
कोरोना वायरस की दहशत, जिला अस्पताल अलर्ट
तृतीय तल पर खुला दस बेड का आइसोलेशन वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर देश भर में भी लोग सतर्क होने लगे हैं। शासन स्तर पर मिले निर्देश के बाद जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस बारे में सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद भी जिला अस्पताल अलर्ट पर है और तृतीय तल पर वर्ड फ्लू वार्ड को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है।
सीएमएस ने बताया कि कोरोना वायरस का लक्षण पाए जाने वाले मरीज की जांच करने के बाद उसे सैफई मेडिकल कालेज भेज देंगे। बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों में जुकाम, बुखार तथा शरीर में दर्द के लक्षण पाए जाते हैं। उनके पास दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में हैं। इनमें एंटीबायटिक, दर्द और पैरासीटामोल आदि दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डा.शांतनु निगम ने बताया कि कोरोना वायरस के मामले में लोगों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत हैं। जुकाम, खांसी और दर्द की शिकायत पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें। ऐसे मामलों को हल्के में कतई न लें। छींकते समय कपड़ा या हाथ रखकर छींके तथा हाथ मिलाने के बाद साबुन से हाथ धोएं। खुले खाद्य पदार्थ खासकर कटे फल न खाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पोषण आहार विशेषज्ञ डा.अर्चना सिंह ने बताया कि कोरोना का वायरस बहुत तेजी से फैलता है। इसके लिए एंटी आक्ॅसीडेंट चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। डिब्बा बंद दूध, दूध से बनी मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, आइस्कीम, कटे फलों का इस्तेमाल न करें। इसका वायरस बिल्ली, ऊंट, चमगादड़, सांप से फैलता है। कोरोना वायरस के लक्षण उल्टी आना, सांस का आना, जुकाम और छींकें आना हैं। तुलसी के पत्तों में एंटी आक्ॅसीडेंट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। लिहाजा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को पानी में तुलसी के पत्ते उबालकर पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें