फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी होना है ढाई लाख कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से कराने की तैयारियां शुरू हो गईं है। अभी करीब ढाई लाख कापियों के मूल्यांकन के लिए शेष है। मूल्यांकन 25 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष मूल्यांकन के लिए दो लाख 78 हजार 877 उत्तर पुस्तिका आईं थी। इनमें से 28 हजार 11 कापियों का मूल्यांकन हो चुका था। लॉकडाउन के बाद मूल्यांकन पर रोक लगा दी गई। अब पांच मई से इन्हीं शेष कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा।
डीआईओएस राजू राणा ने बताया है कि नियमों का पालन करते हुए मूल्यांकन किया जाएगा। सभी परीक्षक मास्क व हैंड ग्लब्स के साथ मूल्यांकन
करेंगे। मूल्यांकन स्थलों को प्रतिदिन सैनिटाइज्ड कराया जाएगा।
इस बार बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज और इस्लामियां इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ही इन मूल्यांकन केंद्रों को सैनिेटाइज्ड कर दिया गया और साफ-सफाई भी करा दी गई।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने लॉकडाउन खत्म होने पर 17 मई के बाद कॉपियों का मूल्यांकन कराए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने सरकार से अपील की है कि जब 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है तो फिर इस अवधि के बाद ही मूल्यांकन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें