फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर नकदी जेवर पार किए

Sat, 28 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में चोर एक घर में नकब लगाकर करीब एक लाख का माल पार कर ले गए। घर वालों को चोरी की जानकारी सुबह जब हुई जब घर में सामान पड़ा देखा। पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन


कदमपुर निवासी आजाद खां गुरुवार की रात को अपने घर के बरामदे पर परिजनों के साथ सोये हुए थे। रात के समय चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। अलमारी तथा संदूकोें के ताले तोड़कर 63 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायलें और घर का अन्य कीमती सामान, बीमा पालिसी तक चोरी कर ले गए।

सुबह परिजन घर के  अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरा देख दंग रह गए। आजाद ने बताया कि चोर उसके घर से करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। घर से गायब सूटकेस और संदूक पास के खेत में खाली पड़ा मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें