फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही चलने लगे कूलर और एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चार दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से घरों में फिर कूलर और एसी चलने लगे हैं।
विज्ञापन

ताउते चक्रवात ने मौसम में बदलाव ला दिया था। 17 से 20 मई तक बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज हवाएं भी चलीं थी। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी। 18 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 19 मई को तीन डिग्री गिरकर 27 पर पहुंच गया। 20 मई को एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। 21 मई से आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकली।
इससे अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। 22 मई को 36 डिग्री सेल्सियस और 23 मई को 37 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें